रिलायंस जियो डाल रहा है 16 हजार किमी के दो समुद्री डेटा केबल

 नई दिल्ली, 17 मई ( वार्ता) भारत की सबसे बड़ी मोबाइल ब्रॉडबैंड कंपनी रिलायंस जियो, अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबल सिस्टम बना रहा है। रिलायंस जियो अगली पीढ़ी के दो सबमरीन केबल डालेगा जिससे पूरे भारतीय क्षेत्र की डेटा जरूरतों पूरा किया जा सकेगा ।

भारत-एशिया-एक्सप्रेस (आईएएक्स) सिस्टम भारत को पूर्व की ओर सिंगापुर और उससे आगे कनेक्ट करेगा जबकि भारत-यूरोप-एक्सप्रेस (आईईएक्स) सिस्टम भारत को पश्चिम की ओर मध्य पूर्व और यूरोप से जोड़ेगा।
वर्ष 2016 में जियो के लॉन्च के बाद से ही भारत में डेटा की मांग में असाधारण उछाल आया है। डेटा खपत में आए इस उछाल की वजह से भारत आज अंतरराष्ट्रीय डेटा नेटवर्क मानचित्र पर उभर आया है। यह हाई स्पीड सिस्टम करीब 16,000 किलोमीटर की दूरी तक 200 टीबीपीएस से अधिक की क्षमता प्रदान करेगा।
स्ट्रीमिंग वीडियो, रिमोट वर्कफोर्स, 5जी ,आईआईटी जैसी मांगों को पूरा करने के लिए इस अपनी तरह के पहले भारत-केंद्रित इस आईएएस और आईएएस सिस्टम बनाने का नेतृत्व जियो कर रहा है। वैश्विक महामारी के बीच इस महत्वपूर्ण काम को अंजाम तक पहुंचाना एक चुनौती है लेकिन इस महामारी ने डिजिटल सेवाओं के लिए उच्च-स्तरीय कनेक्टिविटी की आवश्यकता को भी रेखांकित किया है।"
आईईएक्स केबल सिस्टम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत को एशिया प्रशांत बाजारों से जोड़ेगा, इससे मुंबई, चेन्नई, थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर तक एक्सप्रेस कनेक्टिविटी मिलेगी। आईईएक्स प्रणाली भारत को यूरोप में इटली मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका तक जोड़ेगा।
अरुण.श्रवण

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास