कोविड-19 से माता पिता की मृत्यु हो गई बच्चों के अभिभावक ना हो पता लगाएं -एडीजी जोन

पवन गुप्ता


 गोरखपुर।एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे ऐसे बच्चों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें जिनके माता-पिता की कोविड संक्रमण से मृत्यु हो गई हो जिनके कोई अभिभावक ना हो अथवा जिनके माता या पिता या दोनों कोविड-19 से ग्रसित होने के कारण अस्पताल /होम आइसोलेशन में हों और उनके बच्चों की देखरेख करने वाला कोई ना हो ऐसे बच्चों की उत्तरजीविता विकास सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित किए जाने हेतु गैर -सरकारी संगठनों, सामाजिक दायित्वों के लिए प्रतिबद्ध कारपोरेट समूहों और जिला प्रशासन के आपसी तालमेल से ऐसे बच्चों के लिए काम करने हेतु प्रेरित किया है.एडीजी  ने जनपद के पुलिस अधीक्षकों को यह भी निर्देशित किया है कि ऐसे बच्चों को चिन्हित करने में सहयोग प्राप्त करने हेतु एक संपर्क नंबर जारी करें और मीडिया के माध्यम से उसका प्रचार- प्रसार करें ताकि ऐसे बच्चों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा सूचना प्राप्त हो सके

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास