2022 में जनता गलती नहीं करेगी: अखिलेश

 

लखनऊ 09 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेठी में जिला पंचायत सदस्य के एक चुनाव परिणाम को बदले जाने के जिला प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाते हुये तंज कसा कि प्रशासन भी सरकार की तर्ज पर काम कर रहा है मगर जनता कह रही है कि वह 2022 में भाजपा को सत्ता में लाने की गलती नहीं करेगी।

श्री यादव ने रविवार को ट्वीट के साथ जिला पंचायत सदस्य के दो प्रमाणपत्र संलग्न किये है जिसमें एक में जिला पंचायत सदस्य नीलम यादव का नाम है जबकि दूसरे में यह नाम कृष्णा देवी किया गया है।

उन्होने लिखा “जैसा शासन, वैसा प्रशासन। उप्र के अमेठी में प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद चुनाव परिणाम ये कहते हुए बदल दिया गया कि गलती से दूसरे वार्ड के वोट गिन लिए गये थे. घोर कलियुग है।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुये कहा “ भाजपा सरकार से जनता कह रही है कर लो जितनी गलती करनी है पर अब 2022 में हम गलती नहीं करेंगे।”

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास