ऑक्सीजन को लेकर मुकेश और नीता अंबानी ने संभाली कमान, 24 टैंकर्स किए गए एयरलिफ्ट
पवन गुप्ता
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने जिस तरह से पूरे देश को चपेट में ले लिया है. ऑक्सीजन की कमी से कई जिदंगियां या तो खत्म हो गई या कई अभी भी जूझ रही है. ऐसे में अपने सामाजिक कर्तव्यों का बड़ा उदाहरण पेश करते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मिशन ऑक्सीजन शुरू किया है. बड़ी बात यह है कि खुद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन और संस्थापक नीता अंबानी ने इसकी कमान संभाली है जिससे देश के उन राज्यों में ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया गया जहां इसकी जरूरत सबसे ज्यादा है वो भी मुफ्त.
रिलायंस ने ऑक्सीजन की सप्लाई चेन को पुख्ता करने के लिए सऊदी अरब, जर्मनी, बेल्जियम, नीदरलैंड और थाईलैंड से 24 ऑक्सीजन टैंकर्स एयरलिफ्ट किए. देश में लिक्विड ऑक्सीजन की कुल परिवहन क्षमता में इससे 500 MT का इजाफा हुआ है.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें