2 डीजी दवा की लाचिंग मिर्जापुर के लोगों के लिये यादगार पल

 मिर्जापुर 19 मई (वार्ता) कोरोना की चर्चित दवा 2डीजी की लांचिग का अवसर मिर्जापुर के लोगों के लिए एक यादगार बन गया। रक्षा मंत्री और उनके शिष्य दवा वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार मिश्र का सम्बन्ध मिर्जापुर में एक शिक्षक और विद्यार्थी के रूप में रहा है।

डाक्टर मिश्र को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिर्जापुर के बी पोस्ट ग्रेजुएट कालेज में फिजिक्स पढाया था। उस समय के प्राध्यापक और छात्र रहे लोग भी इस अवसर पर गर्वान्वित है।
कोरोना की दवा तैयार करने वाले डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ मिश्र बलिया जिले के निवासी हैं लेकिन वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शिष्य है। डाक्टर मिश्र ने 1981-82 में मिर्जापुर के के बी पीजी कालेज में बीएसी की थी। उस समय रक्षा मंत्री प्राध्यापक थे और डा मिश्र को फिजिक्स पढाते थे।
इसका खुलासा खुद डॉ मिश्र गत दिनों दवा लांचिंग के दौरान किया। मंच से अपने गुरु की ओर इशारा करते हुए रहिम दास रचित दोहा, 'गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पांय, बलिहारी गुरु आपकी गोविंद दियो बताय।’ असल में डा मिश्र का बलिया से मिर्जापुर आने का कारण उनके पिता का यहां सर्विस में होना था। पं बृजराज मिश्र 1980 से 84 तक तहसीलदार पद पर तैनात थे। वे पूरे परिवार के साथ यही रह रहे थे। लांचिंग पर डा मिश्र का उद्बोधन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिर तत्कालीन अध्यापक अपने विद्यार्थी और उनके क्लास में पढें लोग सामने आ गये।
मिर्जापुर रक्षा मंत्री का एक तरह से उनका गृह नगर भी है। भले वे चंदौली जिले में जन्मे हैं। पर उनका पढाई के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत यही हुई है। जिलाध्यक्ष से विधायक और मंत्री बनने का सफर इसी धरती से हुई है। बलिया जिले के निवासी अब मिर्जापुर में सेटल हो चुके केबीपीजी कालेज सेअवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉ नन्दजी चौबे उस सत्र को याद करते हुए बताते हैं कि रक्षा मंत्री अच्छे शिक्षक थे तो डा अनिल उस सत्र का सबसे प्रतिभाशाली छात्र थे।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास