लखनऊ पहुंची कोविडशील्ड की 3.5 लाख डोज

 लखनऊ 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के मकसद से पिछले दिनो वैक्सीन निर्माता कंपनियों को दिये गये एक करोड़ डोज के आर्डर के सापेक्ष शनिवार को कोविडशील्ड की साढ़े तीन लाख डोज लखनऊ पहुंच गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान से साढ़े तीन लाख डोज की खेप मुबंई से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आज पहुंची। वैक्सीन की इस खेप से राज्य में 18 से 44 साल वालों लोगों के टीकाकारण अभियान को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सरकार ने कोविशील्ड,और को-वैक्सीन निर्माता कम्पनियों को 50-50 लाख डोज़ के ऑर्डर के साथ एडवांस पेमेंट किये हैं।
श्री योगी ने शुक्रवार को ही 11 और जिलों में 18-44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण अभियान को सोमवार से शुरू करने के निर्देश दिये थे। इससे पहले सात जिलों में यह अभियान चुनिंदा केन्द्रों पर जारी है। वैैक्सीन की अगली खेप के 12 मई तक पहुंचने की संभावना है।
गौरतलब है कि कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित सात जिलों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को अभी वैक्सीन दी जा रही है जिसमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और बरेली शामिल है। दस मई से अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, झांसी, मुरादाबाद, सहारनपुर, फिरोजाबाद, मथुरा, अयोध्या, शाहजहांपुर और गौतमबुद्धनगर के युवाओं का वैक्सीनेशन किया जायेगा।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास