शहनाज़ हुसैन ग्रुप ने मॉइस्चराइजिंग हर्बल हैण्ड सेनिटिज़ेर किया लॉन्च
नई दिल्ली 07मई (वार्ता) आयुवेर्दिक और हर्बल सौन्दर्य उत्पादों की कम्पनी शहनाज़ हुसैन ग्रुप ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए मॉइस्चराइजिंग हैण्ड सैनिटाइज़र मार्किट में उतारा है जिसके बार बार प्रयोग से हाथों में रूखापन नहीं आता है।
कम्पनी की अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक शहनाज़ हुसैन ने आज यहां बताया की अल्कोहल आधारित इस हैण्ड सैनिटाइज़रका उत्पादन कम्पनी के रूड़की (उत्तराखण्ड) संयंत्र में किया जा रहा है जहां अभी अंतर्राष्ट्रीय मार्किट के लिए हर्बल सौन्दर्य प्रसाधनों का उत्पादन किया जाता है ।
सुश्री हुसैन ने बताया की 70 प्रतिशत आइसोप्रोपिल अल्कोहल आधारित इस हैंड सैनिटाइज़र मे नीम्बू ,नीम ,गुलाब जल , टी ट्री जैसे प्रकृतिक और एंटीसेप्टिक तत्वों से ऊर्जा युक्त किया गया है ताकि इसे बार बार प्रयोग करने से भी त्वचा में नमी बनी रह सके तथा हाथों को मुलायम और कोमल रखा जा सके ।
इस हैण्ड सैनिटाइज़र से हाथों में रूखापन या चिपचिपाहट नहीं आता तथा यह कोरोना वायरस से 99 . 9 प्रतिशत प्रतिरक्षा प्रदान करता है । इस जैल आधारित हैण्ड सैनिटाइज़र को देश के मेडिकल स्टोर , किराना दुकानों ,ई कॉमर्स पोर्टल्स , मॉल तथा कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध कराया गया है ।
उन्होंने कहा कि कम्पनी ने अपनी हैंड सैनिटाइज़र रेंज को मध्यम वर्गीय परिवारों में लोकप्रिय बनाने के लिए एक उत्पाद खरीदने पर एक उत्पाद मुफ्त प्रदान करने की योजना शुरू की है।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें