ओरिगो ने कृषि उत्पादों के लिए डिजिटल ऑक्शन प्लेटफॉर्म किया लॉन्च
नई दिल्ली, 17 मई (वार्ता) एग्री-फिनटेक स्टार्टअप ओरिगो ने कृषि से जुड़े हितधारकों के लिए अपने प्लेटफार्म पर ई-ऑक्शन सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह सुविधा सभी वस्तुओं के निर्बाध व्यापार की अनुमति देता है और साथ ही आप अपनी वस्तुओं को पारदर्शी व डिजिटल तरीके से खरीद-बेच सकते हैं।एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जो मूल्य की खोज, मूल्य जोखिम, लेनदेन के सेटलमेंट, फॉरवर्ड और रिवर्स ऑक्शन आदि विकल्प प्रदान करें, किसानों, व्यापारियों और प्रोसेसर्स की वर्तमान आवश्यकता है। कृषि वस्तुओं की खरीद हमेशा से सप्लाई चेन के मूल में रहा है और कुशल प्रथाओं का संयोजन अब ओरिगो जैसे संगठनों की पहल के माध्यम से साकार होता दिख रहा है।
ओरिगो का ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म सभी प्रतिभागियों को मोबाइल फोन के माध्यम से अपने स्थान से ही डिजिटल रूप से रजिस्ट्रेशन करने, आगामी नीलामी पर सूचनाएं प्राप्त करने की अनुमति देगा ताकि वे उसमें भाग ले सकें। यह ऑक्शन और सभी दस्तावेजों की पारदर्शिता और मोबाइल व डिजिटल पेमेंट से पेमेंट ट्रैकिंग की सुविधा देता है जिससे किसान अपने खातों में तेजी से और सीधे भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। ऑक्शन प्लेटफॉर्म वस्तुओं के फॉरवर्ड ऑक्शन (बेचने के लिए) और रिवर्स ऑक्शन (खरीदने के लिए) की क्षमता प्रदान करता है।
ओरिगो का ऑक्शन प्लेटफॉर्म निजी और सरकारी दोनों संस्थाओं के लिए उपयोगी होगा। सरकारी इकाइयां खुले बाजार में अतिरिक्त स्टॉक की बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म का आसानी से उपयोग कर सकती हैं और किसानों से एमएसपी पर फसल खरीदकर उनके अकाउंट्स ममें त्वरित डिजिटल भुगतान के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकती हैं।
ओरिगो कमोडिटीज के सह-संस्थापक सुनूर कौल ने इस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर कहा, “स्ट्रक्चर्ड ट्रेड और सप्लाई चेन में सफलताओं के बाद हमारे प्रयास अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कमोडिटी इकोसिस्टम को सुव्यवस्थित करने पर केंद्रित हैं जो इससे संबंधित सभी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। हम पहले से ही अपने पारदर्शी स्वभाव और रियल टाइम मॉनिटरिंग साधनों के कारण कृषि समुदाय से काफी कर्षण देख चुके हैं, और उम्मीद है कि ऑक्शन और खरीद कृषि वस्तुओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाएगा।”
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें