पूंजीपति वैक्सीनेशन कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर करें सहयोग: मायावती


लखनऊ 01 मई (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम का स्वागत करते हुये पूंजीपतियों से इसे सफल बनाने के लिये जरूरी मदद की अपील की है।

सुश्री मायावती ने शनिवार को ट्वीट किया “ देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग के लिये खुलकर सामने आऐं, ऐसा देश व आमजन की अपेक्षा। ”

उन्होने कहा “ इस कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बाण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को फण्डिंग करते रहे हैं।”

बसपा प्रमुख ने तीसरे ट्वीट में कोरोना संक्रमण को लेकर विदेशी मदद की सराहना करते हुये कहा “देश में कोरोना प्रकोप की बेकाबू होती जा रही स्थिति के फलस्वरूप भारत ने नीतिगत परिवर्तन करते हुए वर्षों बाद विदेश से अनुदान व मेडिकल सप्लाई आदि लेने के क्रम में जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय। शायद इससे देश के हालात थोड़े बेहतर हों। ”

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास