बस्ती मण्डल मे कल दिख सकता है चक्रवात यास का असर

 बस्ती 25 मई (वार्ता) , उत्तर प्रदेश मे बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवातीय तूफान यास के असर के चलते 26 मई से 28 मई के बीच आंधी पानी का सिलसिला चलने के आसार हैं इसके लिए नागरिको को खुद भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

मौसम विभाग के सूत्रो ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा है कि बिहार से सटे यूपी के पूर्वी अंचलों में 26 से 28 मई के बीच धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने के आसार हैं। 28 मई को पश्चिमी यूपी में आंधी-पानी के आसार जताए गए हैं।
बस्ती मण्डल के तीनो जिलो बस्ती,सिद्वार्थनगर तथा संतकबीरनगर मे जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है।
तेज हवा के चलने से आम,लीची,जामुन,अमरूद सहित अन्य फसलो की भारी क्षति होने की सम्भावना है।
स विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास