किसानों के समर्थन मे प्रसपा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

पवन गुप्ता 

गोरखपुर। किसानों के समर्थन में देशव्यापी काला दिवस प्रदर्शन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रसपा किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बांसगांव टाउन एरिया के पूर्व चेयरमैन अंशुमान सिंह ने 26 मई को किसानों के होने वाले देशव्यापी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमा पर किसानों के जारी आंदोलन के छह महीने पूरे होने पर आज बुधवार 26 मई को किसान देशव्यापी प्रदर्शन को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन देकर किसानों के अधिकार को मांगा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने संयुक्त  रूप से कृषि बिल के खिलाफ अपना समर्थन देकर सराहनीय कार्य किया है। सिंह ने कहा कि 12 मई को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा गया था कि महामारी का शिकार लाखों अन्नदाताओं को बचाने के लिए कृषि कानून को वापस लिया जाना जनहित में होगा। ताकि समयानुसार किसान अन्ना उगाकर जनता का पेट भरने में सहायक बन सके। उन्होंने कहा कि किसान कोरोना वैश्विक महामारी कोविड-19 में आंदोलनरत हैं। ऐसे में कृषि विरोधी कानून को वापस लेना जनहित में होगा। सिंह ने समस्त विपक्षी दलों के किसान विंग के नेताओं का आह्वान करते हुए कहा कि 26 मई को किसानों का होने वाले देशव्यापी प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास