सोमवार से यूपी के पांच और जिलों में वैक्‍सीनेशन की शुरुआत

 लखनऊ 15 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, आजमगढ़, मीरजापुर, गोण्‍डा और बस्‍ती में सोमवार से 18-44 आयुवर्ग के लोगों को कोविड वैक्‍सीनेशन की सुविधा उपलब्‍ध होगी। इन पांच जिलों के शामिल होने के साथ ही कोरोना कवर उपलब्‍ध कराने वाले यूपी के कुल जिलों की सुख्‍या 23 होने जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वैक्‍सीनेशन के मामले में देश में नंबर वन चल रही योगी सरकार अपने प्रयासों से एक नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। देश के दूसरे राज्‍यों के उलट प्रदेश में वैक्‍सीनेशन के लगातार बढ़ते आंकड़े इसके गवाह हैं । 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के 11612525 लोगों को अब तक पहली डोज और 31,82,072 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। यूपी में अब तक 14794597 कोविड वैक्सीन एडमिनिस्टर किये गये हैं। 18 जिलों में चल रहे अभियान के तहत 18-44 आयु वर्ग के 365835 लोगों को कोविड सुरक्षा कवर दिया जा चुका है।
उन्होने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ वैक्‍सीन अभियान पर खुद नजर बनाए हुए हैं। वैक्‍सीन की उपलब्‍धता बनाए रखने को लेकर सीएम का सबसे अधिक जोर है। योगी व्‍यक्तिगत रूप से भी इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। राज्‍य सरकार ने जहां कोविड वैक्सीन के संबंध में उसने ग्लोबल टेंडर जारी किया है, वहीं वैक्‍सीन की डोज मंगवाने के लिए राजकीय विमान का इस्‍तेमान भी कर रही है।
सरकार की योजना 40 मिलियन डोज की उपलब्धता बनाकर रखने की है। लोगों को लगातार कोरोना का टीका लगता रहे इसके लिये सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं को 20 करोड़ रुपये का एडवांस दिया है। इस बड़ी धनराशि से प्रदेश में एक करोड़ वैक्सीन मंगाई गई है। बच्चों के टीकाकरण को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंभीर हैं । ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैक्सीनेशन की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
श्री योगी ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश का एक भी नागरिक कोविड सुरक्षा कवर से वंचित न हो। इसके लिए विशेष प्रबंध किये जाएं। निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण किया जाए। इसके लिये कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास