यूपी के कई इलाकों में आंधी पानी से मौसम सुहावना

 लखनऊ 18 मई (वार्ता) अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘तौउते’ के असर से उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर सोमवार रात से रूक रूक कर हो रही वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है और अधिसंख्य इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

लखनऊ,बाराबंकी,फैजाबाद,उन्नाव,फतेहपुर,कानपुर और मेरठ समेत लगभग समूचे उत्तर प्रदेश में कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम वर्षा हुयी है। आंधी बारिश से आम की फसल को नुकसान हुआ है हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश का यह दौरान कम से कम अगले 24 घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में तूफानी हवाओं संग भारी बारिश का अनुमान है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास