कोरोना की स्थिति से तय होगी बाजार की दिशा

 मुंबई 16 मई (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में इसकी दिशा देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति और वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी।


कोविड-19 के नये मामलों में गत सप्ताह कमी देखी गई। इसके बावजूद हर दिन तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कई राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन लगाने और बढ़ाने से बीएसई के सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट रही। सप्ताहांत पर सेंसेक्स 48,732.55 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सप्ताह के दौरान कुल 145.35 अंक यानी 0.98 प्रतिशत टूटकर 14,677.80 अंक पर आ गया।

मझौली और छोटी कंपनियां भी दबाव में रहीं। बीएसई का मिडकैप 100.82 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट में शुक्रवार को 20,507.79 अंक पर और स्मॉलकैप 17.56 अंक यानी 0.08 प्रतिशत लुढ़ककर 22,200.54 अंक पर आ गया।

अजीत प्रियंका

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास