योगी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

 लखनऊ, 05 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त कर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में विजयी हुए सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने इन समस्त नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कोरोना कालखण्ड की चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों में स्थानीय प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए मानवता की सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों को कोविड संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार विशेष रूप से प्रयत्नशील है। इस उद्देश्य के साथ ग्रामों में प्रदेशव्यापी विशेष कोविड जांच अभियान वर्तमान में संचालित किया जा रहा है। इस कार्य में तत्पर निगरानी समितियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सहित सभी सहभागी कर्मियों को सक्रिय सहयोग करते हुए समस्त पंचायत प्रतिनिधिगण कोरोना के खिलाफ जंग में प्रदेश सरकार के प्रयासों को गति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित, चुनाव परिणामों के क्रम में प्रशासन की गाइडलाइन्स तथा आंशिक कोरोना कफ्र्यू के प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सभी के सम्मिलित प्रयासों से कोरोना के विरुद्ध युद्ध में हमें विजय अवश्य प्राप्त होगी।

त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास