व्यापारियों ने पिछले हफ्ते अपनी अपनी दुकानों को बंद कर कोरोना महामारी की चैन को तोड़ने के लिए जो पहल की है वह निश्चित रूप से सराहनीय एवं तारीफे क काबिल है- सिंघानिया
विश्वदेव सर्राफ
गोरखपुर, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहां की कोरोना महामारी को देखते हुए गल्ला मंडी के समस्त थोक व्यापारियों द्वारा शनिवार और रविवार की बन्दी की जो घोषणा की गयी थी, उसके तहत शनिवार एवं रविवार को गल्ला मण्डी की दुकानें बंद रहेंगी। सिंघानिया ने कहा कि व्यापारियों ने पिछले हफ्ते अपनी अपनी दुकानों को बंद कर कोरोना महामारी की चैन को तोड़ने के लिए जो पहल की है वह निश्चित रूप से सराहनीय एवं तारीफे क काबिल है, यही नहीं मण्डी स्थल की सफाई एवं सेनीटाइजर भी बेहतरीन तरीके से किया गया है। सोमवार से मण्डी खुल जायेगी सिंघानिया ने कहा कि शासन एवं प्रशासन द्वारा निरंतर आमजन को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति के निर्देश दिये गये हैं जो स्वागत योग्य है सिंघानिया ने कहा कि बताना चाहुगा आमजन की रोजमर्रा वस्तुओं का मण्डी स्थल में प्रयाप्त मात्रा में स्टाक मौजूद हैं शासन की मन्शा के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी सिंघानिया ने मण्डी परिषद एवं नगर निगम को सफाई एवं सेनीटाइजर बेहतरीन तरीके से पिछले हफ्ते कराया है विश्वास है कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते इस बन्दी मे सफाई एवं सेनीटाइजर बेहतरीन तरीके से पूरी मण्डी स्थल में कराया जायेगा ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें