सोनभद्र में फर्जी प्रमाण पर नौकरी करने वाला शिक्षक बलिया से गिरफ्तार
सोनभद्र, 14 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक को आज बलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जनवरी 2021 मे खण्ड शिक्षा अधिकारी कोन मुकेश कुमार के तहरीर पर अध्यापक अमित सिंह यादव के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसके बाद से आरोपी अध्यापक फरार था। न्यायालय से वांछित वारंटी अमित सिंह यादव निवासी ग्राम कोड़ारा थाना चितबड़ागांव जिला बलिया को न्यायालय पेश करने के लिए स्थानीय ने गिरफ्तार करने के लिए उसके यहां कई बार दबिश दी लेकिन पकड से दूर रहा । मामले के विवेचक पुलिस उपनिरीक्षक सुनील दीक्षित के अनुसार आरोपी वारंटी अमित सिंह यादव को शुक्रवार को उसे बलिया आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गौरतलब है कि अमित सिंह यादव बीएलएड की फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर शिवपुर विकास खण्ड कोन मे सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था।
सं त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें