कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन,शाॅपिंग माॅल सीज

 देवरिया, 24 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू उल्लंघन के मामले में एक शापिंग माल को सीज करते हुए मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी व मजिस्ट्रेट नायब तहसिलदार के साथ कोरोना कर्फ्यू का पालन कराये जाने के लिये क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। शहर के हनुमान मन्दिर रोड के पास वी-मार्ट शाॅपिंग माॅल के पास काफी संख्या में दो पहिया वाहन देखकर शाॅॅपिंग माॅल की जांच की तो का शटर गिरा था और उसके अन्दर काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी,जिसमें शाॅपिंग माॅल के कर्मचारी भी थे।
उन्होंने बताया कि जिन्हें कोरोना कर्फ्यू के नियमों के उल्लंघन के संबन्ध में अवगत कराते हुए नायब तहसिलदार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में वी-मार्ट शाॅपिंग माॅल को सीज करते हुए सर्व मोहर किया गया तथा कस्टोडीयन नायब तहसिलदार सदर द्वारा लिया गया। इस सिलसिले में वी-मार्ट के कर्मचारियों के विरूद्ध कोतवाली पर मामला दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास