अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण रूप से लगाया जाए प्रतिबंध-एसएसपी

पवन गुप्ता


 गोरखपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों व तथा चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया कि आबकारी विभाग के सहयोग से अपने अपने सर्किल व थाना तथा चौकी क्षेत्रों में उप निरीक्षक व आरक्षी को उनकी बीट में सिपाहियों प्रभारी को बताएं कि उनके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध तरीके से शराब निष्कर्षण व बिक्री नहीं होनी चाहिए अगर हो रही है तो उसे टीम बनाकर तत्काल लहान व बिक्री रोक लगाते हुए कार्यवाही करना सुनिश्चित करें जिससे जनपद में हो रहे अवैध कारोबार पर पूर्ण रुप से विराम लगाया जाए ताकि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त कारोबार करने वालो को चिन्हीकरण कर उत्तरदायी बनाया जाए। सभी क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में थानाध्यक्षों द्वारा अवैध शराब की बिक्री के संबंध में की गई कार्यवाही की समीक्षा कराए। अवैध शराब के विरूद्व अभियान चला कर अवैध शराब का व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व गैंगस्टर, गुण्डा व हिस्ट्रीशीट खोल कर उनके विरूद्व कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री एक संगठित अपराध है। इस कार्य में प्रत्यक्ष अथवा परोक्षतः संलिप्त पाए जाने पर अवैध शराब के व्यापार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्व पर्याप्त साक्ष्य संकलित कर उनके विरूद्व गिरोहबन्द अधिनियम के अन्र्तगत कार्यवाही किया जाए।अवैध शराब के व्यापार से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति की जब्तीकरण की कार्यवाही गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अन्र्तगत की जाए।जनपद स्तर पर हर महीने होने वाली अपराध गोष्ठी में जिला आबकारी अधिकारी को भी आमंत्रित किया जाए। साथ ही उन से भी विस्तार से चर्चा कर अवैध मदिरा के रोकथाम हेतु संयुक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही कराए।अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के विरूद्व आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अर्न्तगत आईपीसी की धारा 272 की प्रयोग किया जाए, ताकि ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों की शीघ्रता से जमानत न हो सके।अवैध शराब की तस्करी में पकड़े गये वाहनों के विरूद्व आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 72 एवं 73 के अनुसार वाहन को सीज करने की कार्यवाही की जाए।संवेदनशील स्थानों व मार्गो पर स्थापित ढाबों पर अवैध शराब की खरीद-बिक्री रोकने हेतु समय-समय पर आकस्मिक चेकिंग करायी जाए।यदि किसी पुलिसकर्मी की अवैध शराब के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों से साठ-गाठ हो तो उनके विरूद्व कठोरतम कार्यवाही की जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास