मेडिकल, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराएगा ‘गेटमीक्लास’
नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) इंजीनियरिंग एवंं मेडिकल की जेईई, एनईईटी एवं सीईटी आदि की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक प्लेटफॉर्म “गेटमीक्लास” बाजार में आया है जो गरीब तबके के छात्रों को घर बैठे बहुत सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण कोचिंग की सुविधा प्रदान करेगा।
यह प्लेटफॉर्म मणिपाल टैक्नोलॉजीज़ लिमिटेड ने तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म में वीडियो के माध्यम से जेईई, एनईईटी एवं सीईटी के पुराने दो हजार से अधिक प्रश्न पत्रों को विशेषज्ञों के माध्यम से हल करते हुए दिखाया गया है। इसमें छात्रों को वे तरीके भी सुझाए गये हैं जिससे वे प्रश्नों को जल्दी हल कर सकें।मणिपाल टैक्नोलॉजीज़ लिमिटेड के अनुसार गेटमीक्लास प्लेटफॉर्म पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन का कोई शुल्क नहीं है। वे इस प्लेटफॉर्म पर जेईई, एनईईटी एवं सीईटी के प्रश्नों को हल कर सकते हैं और उसका परिणाम भी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं। गलत उत्तर के लिए उन्हें सही उत्तर एवं हल करने की विस्तृत विधि का वीडियो देखने का विकल्प भी होगा।
इस प्लेटफॉर्म पर दो सौ से अधिक घंटे का कंटेट उपलब्ध कराया गया है। इससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी का आसान एवं प्रभावी विकल्प मिल गया है। कंपनी का कहना है कि इसके माध्यम से वह ना सिर्फ कर्नाटक बल्कि देश के गरीब तबके छात्रों को सस्ती एवं उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग की सुविधा हासिल हो सकेगी। डेस्कटॉप कंप्यूटर के अलावा स्मार्ट फोन पर उपलब्ध इस प्लेटफॉर्म पर सब्स्क्रिप्शन का मूल्य बहुत मामूली है। सीईटी की तैयारी के लिए तीन माह का सब्स्क्रिप्शन मूल्य 399 रुपए और जेईई एवं एनईईटी के लिए तीन माह का सब्स्क्रिप्शन मूल्य 799 रुपए रखा गया है।
सचिन
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें