उप्र की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा का फर्जी कार्यक्रम वायरल
प्रयागराज,18 मई (वार्ता) एशिया में सबसे बड़ी परीक्षा कराने वाली संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2021 का फर्जी कार्यक्रम सोशल मीडिया पर वायरल होने
से हडकंप मंचा है।बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने यूपी बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2021 का पत्र जारी करके घोषित परीक्षा कार्यक्रम पांच जून से 25 जून तक को फर्जी करार दिया। उन्होंने जहां जारी पत्र में लिखा है कि अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध शीघ्र मामला दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई करायेगें।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने अभी तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा वर्ष 2021 का कोई कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। पहले आठ मई से परीक्षाएं प्रस्तावित थी जिसे बढ़ते कोरोना को देखते हुए स्थगित किया जा चुका है।
गौरतलब है कि सोमवार को दोपहर बाद वाट्सएप ग्रुपों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पांच से 25 जून तक कराने का कार्यक्रम वायरल हुआ। जिसे बाद में एक दूसरे के ग्रुपों पर आगे बढ़ा दिया गया। हाईस्कूल और
इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिणए 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत है।
दिनेश त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें