अधिक से अधिक लगाए वृक्ष, करे उसका संरक्षण _अपर मुख्य सचिव

पवन गुप्ता


 देवरिया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए नामित प्रेक्षक/अपर मुख्य सचिव राजन शुक्ला डाक बंगले में अवस्थान के दौरान समय का सदुपयोग करते हुए डाक बंगले की साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य  स्वयं अपने निर्देशन में कराया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

   अपर मुख्य सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि कोरोना काल में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन के कार्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसको नियमित रूप से किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर नियमित रूप से यह सुनिश्चित हो इस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और उसका संरक्षण भी किया जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास