वार्डो में पार्षद भी रखेंगे कोरोना मरीजों पर नजर,करेंगे प्राथमिक मदद

पवन गुप्ता


         गोरखपुर : नगर निगम सदन हाल में मोहल्ला निगरानी समिति की बैठक हुई जिसमें महापौर सीतराराम जायसवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीना, नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन, नगर आयुक्त अविनाश सिंह, अपर नगर आयुक्त डी.के. सिन्हा, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी, लेखाधिकारी नगर निगम अमरेन्द्र बहादुर पाल, कर अधीक्षक प्रीतम वर्मा, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, महेश चन्द, एस.एस. गुप्ता, राम विजय एवं नगर निगम के 70 वार्डो के सुपरवाइजर एवं मेठ उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त को जारी शासनादेश के क्रम में निगरानी समितियों के कर्तव्य दायित्व के सम्बन्ध में जानकारी दी साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा निगरानी समिति के सदस्यों को दिये जा रहे किट में उपलब्ध दवाओं की जानकारी एवं उपयोग के बारे में बताया ताकि निगरानी समिति के सदस्य अपने वार्डो में जांचोपरान्त जिन व्यक्तियों कोरोना के लक्षण दिखे उन्हे दवा एवं आवश्यक सलाह दे सके।

कार्यक्रम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट  कुलदीप मीना, नगर मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन ने भी निगरानी समिति के सदस्यो को संबोधित किया।

    बैठक के अन्त में महापौर ने नगर आयुक्त, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्टेट के द्वारा निगरानी समिति के सदस्यों को किट प्रदान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास