अधिक से अधिक लोगों की करें कोरोना की जांच; डीएम

पवन गुप्ता 

महराजगंज;  जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोविड 19 तथा जेइ/ एएस रोकथाम के तहत घर घर दस्तक  की समीक्षा की गयी ।

समीक्षा में जिलाधिकारी ने पाया कि निचलौल,रतनपुर व बहादुरी में टेस्टिंग कम हो रही है जिसे सुधारने तथा ज्यादा ज्यादा कोरोना टेस्ट करने का निर्देश दिया ।

उन्होने कहा कि कोरोना टेस्ट में पाजिटिव ब्यक्ति पहले से कम हुए । खुशी  की बात है पर सतर्कता की आवश्यकता है । साफ सफाई  व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव चलता रहें । वैकसीनेशन में भी टारगेट से वैक्सीनेशन को बढाये जाने की आवश्यकता है  । किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो । 

कोविड एल-2हास्पिटल में मरीज कम हुए है इस दरम्यान सी सी टीवी कैमरे लगाना आसान हो गयी है उसे यथा शीघ्र पूरा कर लिया जाय ।

जेइ/ एएस में भी घर पर दस्तक देकर साफ सफाई,मचछरदानी का प्रयोग,शुद्ध पानी पीना व बच्चों में फीबर सम्बन्धी सूचना हेतु सर्तकता हेतु जागरूक भी किया जाता रहे ।

बैठक में सीडीओ गौरव सिंह सोइरवाल, सीएमओ डा0 अशोक कु0श्रीवास्तवएडीएम कुन्जबिहारी अग्रवाल, अपर उप एसडीएम अविनाश कुमार,डा0राकेश कुमार,डा0आइ ए अन्सारी,सीएम एस डा0ए0के0 राय सहिय अन्य डाक्टर भी उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास