दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन की तिथि में संशोधन
गोरखपुर,23 मई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेन्ट्रल से मंडुवाडीह के बीच चलने वाली दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी के संचलन अवधि के विस्तार तिथि में संशोधन करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने आज बताया हिक संशोधित तिथि के अनुसार 09035 मुम्बई सेन्ट्रल-मंडुवाडीह सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विषेष गाड़ी 26 मई के स्थान पर मुम्बई सेन्ट्रल से 28 मई को तथा 09036 मंडुवाडीह-दादर सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन यह ट्रेन 18 मई के स्थान पर अब 30 मई को मंडुवाडीह से चलायी जायेगी।यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव, समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलेगी।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
उदय त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें