एटा में व्यापारियों ने किया कोरोना कर्फ्यू का विरोध
एटा 23 मई (वार्ता) वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण को लेकर राज्य व्यापी कोरोना कर्फ्यू की अवधि 31 मई किये जाने के विरोध में रविवार को यहां व्यापारियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया।
प्रदेश में 31 मई तक लॉक डाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद एटा के व्यापारी सड़कों पर उतर आये। उन्होने जुलूस निकालकर,ताली और थाली बजाकर प्रदेश सरकार के लॉक डाउन बढ़ाने के निर्णय का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार शराब की दुकानें खुलवाकर अपना खजाना तो भर रही है पर व्यापारियों की दुकानें बंद करवा रही है।एटा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल राठी ने कहा “ पहले सरकार ने हमसे कोरोना काल मे लॉक डाउन लगाने के पक्ष में ताली और थाली बजवाई थी आज व्यापारी लॉक डाउन बढ़ाने और व्यापारियों की दुकानें बंद करवाने को लेकर सरकार के विरोध में ताली और थाली बजा कर विरोध कर रहा है।”
सं प्रदीप
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें