कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए देवरिया के कुछ मोहल्लों को प्रशासन ने कराया सील

 देवरिया,20 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में कोरोना माहमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के कुछ मोहल्लों को बुधवार की देर शाम सील करा दिया।

देवरिया में कोरोना माहामारी का कहर फैलता जा रहा है। यह माहमारी शहर से लगायत गांवों में बढ़ती जा रही है। शहर के भुजौली कालोनी,देवरिया खास,उमानगर,रामनाथ देवरिया और राघव नगर में करीब एक सप्ताह के अन्दर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है और ये मोहल्लें हाटस्पाट बनते जा रहे हैं। प्रशासन ने बुधवार को इन मोहल्लों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए जगह-जगह बांस-बल्ली लगाकर सील करा दिया है। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि वे बिना वजह घर से बाहर न निकले तथा दो गज की दूरी व फेस मास्क का प्रयोग करें।
सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में भुजौली कालोनी में करीब 25, देवरिया खास व उमानगर में 76, राघव नगर में 25 इसके अलावा रामनाथ देवरिया मोहल्ले में करीब 45 लोगों कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इन मोहल्लों में लगभग हर रोज मरीज मिल रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने अपनी सक्रियता को और बढ़ाते हुए इन मोहल्लों को जाने वाले मुख्य मार्गों व चौराहों पर बांस-बल्ली लगाकर सील करा दिया। इन क्षेत्रों को सनेटाईज किया जा रहा हैं। सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला कंटेनमेंट जोन का जायजा लिया तथा लोगों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किये।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास