योगी ने किया कैंसर अस्पताल में बने कोविड वार्ड का निरीक्षण

 लखनऊ, 04 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कैंसर अस्पताल में बने 100 शैया वाले कोविड वार्ड का शुभारम्भ किया।

श्री योगी ने सुल्तानपुर रोड स्थित कैंसर अस्पताल का दौरा किया और अस्पताल में बने कोविड वार्ड का शुभारम्भ करने के बाद निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और मुख्य सचिव आर के तिवारी भी थे।

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जायेगी। गौरतलब है कि लखनऊ प्रदेश में अभी भी कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है हालांकि यहां पिछले तीन दिनो से नये संक्रमित मामलों की अपेक्षा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि नये कोविड अस्पताल के संचालन से मरीजों को राहत मिल सकेगी।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास