नगर निगम का सेनेटाइजेशन महा अभियान लगातार जारी

पवन गुप्ता


 गोरखपुर। नगर निगम प्रशासन कोरोना संक्रमण के प्रकोप को कम करने के लिए हाइपोक्लोराइट सलूशन से प्रतिदिन नगर निगम कर्मचारियों के द्वारा सैनेटाईजेशन के महाअभियान के अन्तर्गत विभिन्न वार्डो एवं सार्वजनिक स्थलों पर सैनेटाईजेशन का कार्य कराया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके महादेव झारखण्डी टु0न0 1 छोटेकाजीपुर इन्जि0 कालेज सिविल लाइन द्वितीय महुई सुघरपुर अलहदादपुर बेतियाहाता दाउदपुर नौसढ़ मुक्तिधाम राजघाट दिलेजाकपुर जाफराबाजार इस्माइलपुर हाॅसूपुर, पुर्दिलपुर कल्याणपुर धर्मशाला बाजार शक्तिनगर भेडियागढ़ ज0 तुलसीराम पूर्वी चरगावाॅ मेडिकल कालेज शाहपुर राप्तीनगर ज0 सालिकराम घोषीपुरवा शिवपुर शहबाजगंज जटेपुर उत्तरी हुमायुपुर उ0, जनप्रिय विहार कालोनी पुराना गोरखपुर अंधियारीबाग रसूलपुर सूरजकुण्ड धाम नगर ने0सुभाष चन्द्र बोस नगर माधोपुर  गोरखनाथ मन्दिर।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देशक्रम में  ईद त्योहार के दृष्टिगत मुबारक खाॅ शहीद बेनीगंज, बहरामपुर आदि ईदगाहों एवं जामा मस्जिद सहित महानगर की अन्य मस्जिदों की विशेष सफाई एवं सेनेटाइजेशन का भी कार्य कराया गया। उक्त विशेष सफाई अभियान एवं संेनेटाइजेशन का कार्य अपर नगर आयुक्त श्री डी0के0 सिन्हा नें अपने नेतृत्व में कराया अभियान में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 मुकेश कुमार रस्तोगी एवं स्थानीय सफाई निरीक्षक व सुपरवाईजर मौके पर मौजूद रहें। साथ ही नगर निगम द्वारा एक बार फिर अभियान चला कर घुमन्तु पशुओं को भी पकड़नें की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी जिसमें बेतियाहात  कालीमन्दिर तथा विजय चैराहें सें 10 साॅंड़ पकडे़ गयें। आगामी बरसात को देखते हुए नालों की तल्लीझार सफाई का भी अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त नें अपील किया गया है कि जो भी शहरवासी नालों/नालियों पर स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण कियें है वह तत्काल अपने अतिक्रमण कों हटा लेवें ताकि नालों/नालियों की समुचित सफाई कराई जा सके। यदि किसी के द्वारा अपने अतिक्रमण को हटाया नही गया और यदि सफाई के दौरान अतिक्रमण हटवा कर नालें की सफाई कराई गयी तों अतिचारी सें समस्त खर्चे की वसूली की जाएगी साथ ही चालान के साथ-साथ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास