अब एक्स-रे वाले भी बना रहे आपदा को अवसर
पवन गुप्ता
बडहलगंज:कोरोना जैसी इस महामारी में अपनों के साथ छोड़ने के बावजूद कई समाजसेवी, व्यापारी,चिकित्सक लोगों की सुरक्षा व उनकी जान बचाने,भोजन कराने में लगे हैं वहीं किसी भी प्रकार के व्यापार से जुड़े व्यक्ति इस भयंकर आपदा को अवसर के रूप में उपयोग कर रहे हैं।बडहलगंज में एक एक्स-रे सेंटर का संचालक भी अपना रेट बढ़ा आपदा में अवसर तलाश रहा है।
बताते चलें कि गगहा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत अतायर निवासिनी सुनीता देवी पत्नी लोकनाथ स्थानीय बडहलगंज के एक चिकित्सक के वहां अपना व अपने सास का इलाज कराती हैं।तीन दिन पहले चिकित्सक ने सास का एक्स-रे कराने का परामर्श दिया।सुनीता देवी बाई पास रोड पर बिदाई मैरेज हाल के बगल में संचालित हेल्थकेयर डाइग्नोसिस सेंटर पर तीन सौ रुपये शुल्क देकर एक्स-रे कराईं।शुक्रवार को चिकित्सक ने सुनीता देवी को भी एक्स-रे कराने का सलाह दिया।सुनीता हेल्थकेयर डाइग्नोसिस सेंटर पर पहुंची जहां उनसे रु चार सौ की डिमांड हुई।सुनीता ने तीन दिन पहले तीन सौ शुल्क लगने की बात बताई तो संचालक ने उन्हें झिड़क दिया।साथ में मौजूद बडहलगंज उपनगर निवासी सामाजिक संस्था आपकी सेवा हमारा उद्देश्य के अध्यक्ष शुभम कसौधन ने मनमानी तरीके से पैसे मांगने का विरोध किया तो संचालक द्वारा पीटने व जेल भिजवाने की धमकी दी गयी।शुभम कसौधन ने बताया कि सेंटर संचालज एक्स-रे का मनमानी शुल्क ले रहा है।एक एक्सरे का रु.400 से लेकर रु.600 तक की वसूली हो रही है। आवाज उठाने पर संचालक द्वारा पीटने व आपदा एक्ट के तहत मुकदमा कराने की धमकी दी जा रही है। शुभम कसौधन ने इस घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी गोला को फोन कर तथा जिलाधिकारी गोरखपुर को ट्वीट कर दे दी है।उपजिलाधिकारी गोला ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें