पत्रकारों को घोषित किया जाय कोरोना योद्धा: कृपा शंकर


 जौनपुर , 15 मई (वार्ता) महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने देश के पत्रकारों को कोरोना योद्धा घोषित करने की माँग की है।

श्री सिंह ने होम आइसोलेशन से बाहर निकलकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से के साथ ही दूध विक्रेताओं ,ऑटो चालकों तथा कामगारों की समस्याओं के समाधान के लिये मुलाकात की। इस संबंध में राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने कृपाशंकर सिंह को भरोसा दिलाया कि वे उनकी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे ।

उन्होने यूनीवार्ता से बातचीत में कहा कि राज्यपाल को सौंपे गए पत्र में उन्होने पत्रकारों को कोविड फ्रंटलाइन वारियर्स का दर्जा देने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि कोरोना संक्रमण के चलते महाराष्ट्र में अब तक 55 पत्रकारों सहित देश के सैकड़ों पत्रकारों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

सं प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास