ग्रामीण निगरानी समितियों के साथ सीडीओ ने की बैठक

पवन गुप्ता 

गोरखपुर ।कोविड-19 संक्रमण के बचाव के निमित्त ग्राम पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समिति के सदस्यों के साथ सीडीओ इंद्रजीत सिंह व डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि बाहर से आने वाले हर व्यक्तियों की कॉमेडी जांच कराने के बाद ही गांव में प्रवेश दिया जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोका जा सके आज सीडीओ अपने सहयोगीयों के साथ कोटेदार आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री लेखपाल सफाई कर्मचारी रोजगार सेवक ग्राम पंचायत मुंडा कोडरा निगरानी समिति नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उमाशंकर रोजगार सेवक किरन शुक्ला कोटेदार गोविंद शुक्ला आंगनबाड़ी गीता देवी एवं सुमन शुक्ला आशा अनीता देवी सफाई कर्मचारी इंद्रजीत स्वछग्रही पंकज कुमार एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों से बात किया तथा कोविड 19 संक्रमण के बचाव के निमित्त अत्यधिक जानकारी एवं गांव में आने वाले लोगों तथा संक्रमित लोगों की सामान्य तौर पर उनकी पहचान की जा सके जिसके लिए थर्मल स्कैनर पल्स ऑक्सीमीटर एवं मेडिकल किट से संक्रमण का अनुमान लगाया जा सके। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन में रहकर बीमारी से बचने की सलाह दी गई तथा गांव में भी मास्क लगाने तथा सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर छिड़काव करने तथा बार बार साबुन से हाथ धोने एवं 2 गज की दूरी का भी प्रयोग किए जाने हेतु विशेष अपील किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास