हनुमान मंदिर के पुजारी की हत्या
बाराबंकी 26 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी मे आज हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात बदमाशों ने हत्या
कर दी।
सुबह दर्शन करने गये लोगो ने पुजारी की लाश देखी तो हड़कम्प मच गया
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्राम खामोशी के हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेश चंद चौहान कि कुछ बदमाशों ने सोते समय सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पुजारी सुरेश चंद पिछले 4 वर्षों से मंदिर में रहते थे । कल रात वे परमात्मा नामक व्यक्ति के घर दावत खाने गए थे । आज सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में दर्शन करने आए तो उनका शव चारपाई पर पड़ा था
तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज किया गया है
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। जल्दी ही दोषियों को पकड़ा जाएगा।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें