फ्रेंड्स कम्युनिटी किचन के द्वारा गरीबों एवं असहायों को लंच पैकेट का निःशुल्क वितरण ....

पवन गुप्ता


 गोरखपुर। कोरोना संक्रमण महामारी की दूसरी लहर में प्रदेश सरकार द्वारा इस माह कोरोना कर्फ्यू बढ़ाया जा रहा है जिसके वजह से  गरीब,मजदूर और भीख मांगकर पेट भरने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है , गरीब असहाय को जरूरतमंदों की सुधि लेते हुए कुछ बचपन के मित्रों द्वारा पिछले वर्ष की भांति किचन प्रारंभ कर जरूरतमंदों को भोजन कराने का कार्य शुरू किया जिसके लिए गरीब व असहाय जरूरतमंदों ने फ्रेंडस कम्युनिटी किचेन की भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे पिछले वर्ष लॉक डाउन में फ्रेंडस  द्वारा कम्युनिटी किचन का व्यवस्था किया गया था जो इस वर्ष भी दिखाई दे रहा है जिसमें मुख्य रूप से नितिन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, जय प्रकाश ,राजन शर्मा,रवि भान, सलोनी देवी, शिप्रा मैसी,अमरेंद्र सिन्हा, चंदन श्रीवास्तव, कायस्थ विकास परिषद इत्यादि ने कम्युनिटी किचन प्रारंभ कर जरूरतमंद गरीब असहाय लोगों को भोजन कराने का कार्य प्रारंभ किया जो जरूरतमंद गरीब परिवारों को भोजन करा कर अपने आप को संतुष्टि महसूस किए कि गरीबों को निशुल्क भोजन कराने का जो सौभाग्य प्राप्त हुआ है वह आगे भी जारी रखते हुए गरीबों को भोजन कराने का काम करते रहेंगे। " नर सेवा नारायण सेवा के भाव से हम सभी लोग सब की मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे हम सभी की कोशिश यही है कि कोई भुखा ना रहे इस क्रम को हम आगे भी बढ़ाएंगे आप सभी से अनुरोध है कि जब तक कोई जरूरी कार्य ना पड़े घर से ना निकले आप का शुभ चिंतक "रवि‌ श्रीवास्तव "।

 कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर की भव्यता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस बीमारी से संक्रमित लोगों के सगे संबंधी और परिवार के लोग भी साथ छोड़ दे रहे हैं । ऐसे में गोरखपुर का एक ऐसा समाज सेवी एक अभियान के तहत कोरोना संक्रमित परिवार तक पहुंच रहा है उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार रहता है। दूसरी लहर के दौरान अब तक कई हजार कोरोना संक्रमित के पास पहुंच कर उनका हालचाल लिया और उन्हें खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध कराई इतना ही नहीं समाजसेवी ने सड़क के किनारे बैठे भूखे प्यासे को खुद अपने हाथों से खाना भी खिलाया। "नितिन श्रीवास्तव 'पिछले वर्ष लोगों को जितनी तकलीफें उठानी पड़ी लोग जिस तरह से पैदल अपने घरों के लिए निकलने लगे ठीक एक साल बाद कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में हालात बिगड़ने की वजह से प्रशासन ने लॉकडाउन लगाया। ऐसे में उन गरीब मजदूर, रिक्शा चालक,भीख मांगने वालों के सामने पेट भरने की दिक्कत होने लगी। जिस पर फ्रेंडस कम्युनिटी किचन की शुरूआत कर ऐसे लोगों को खाने का पैकेट  बंटवाने का काम शुरू किया जो सराहनीय व प्रशंसनीय कदम है तथा हॉस्पिटल में बेड दवाएं एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था लोगों के लिए करवाया  गया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास