स्टाम्प मूल्य से अधिक दर पर बिक्रय करने वाले वेण्डरों पर होगी कार्यवाही, निरस्त होंगे उनके लाईसेन्स

पवन गुप्ता 

 देवरिया ,जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने कहा है कि प्रायः यह शिकायत मिल रही है कि जनपद में कुछ स्टाम्प वेण्डरों द्वारा स्टाम्प मूल्य से अधिक दर पर स्टाम्प बेचा जा रहा है, जबकि इस संबंध में शासन का स्पष्ट निर्देश है कि जितने रुपये का स्टाम्प होगा, उतने रुपये में ही स्टाम्प बेचा जायेगा। मूल्य से अधिक दर पर स्टाम्प को बेचना दण्डनीय अपराध है। उन्होने स्टाम्प वेण्डरों को आगाह करते हुए कहा है कि वे स्टाम्प मूल्य से अधिक दर कदापि न लें, अन्यथा उन पर कार्यवाही करने के साथ ही उनके लाइसेन्स निरस्त किये जायेगें।

           जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित करते हुए कहा है कि वे अपने तहसील के अन्तर्गत ऐसे कार्यो में लिप्त स्टाम्प वेण्डरो की जांच करा कर दोषी पाये जाने पर उचित कार्यवाही एवं उनके लाईसेन्स निरस्त करते हुए आख्या उपलब्ध करायें। एसडीएम सदर को उन्होने तहसील परिसर के अलावे कलक्ट्रेट एवं दीवानी परिसर के स्टाम्प वेन्डरों का जांच कर कार्यवाही किये जाने का निर्देश दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास