बुधवार से आकाश में फिर बादल छाने के आसार
पवन गुप्ता
गोरखपुर, जिले में बुधवार से आकाश में फिर बादल छाने के आसार हैं। इसके बाद अगले तीन-चार दिन तक गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में 29-30 मई तक न सिर्फ गर्मी से राहत रहेगी, बल्कि अच्छी खासी बारिश की भी उम्मीद है। शुक्रवार को ही बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘यास’ सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में तो बारिश शुरू हो चुकी है। 25 मई से इसके प्रभाव से उड़ीसा, पश्चिमी बंगाल समेत सटे तटीय इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें