झांसी:एप के जरिए बेड,ऑक्सीजन व दूसरी जरूरी जानकारी मुहैया करा रहे युवा
झांसी 03 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के झांसी में कोरोना के जानलेवा कहर से ध्वस्त होती व्यवस्थाओं के बीच दो युवा अपने एप के माध्यम से लोगों को जिले में बेड, ऑक्सीजन और दूसरी जरूरी जानकारी मुहैया कराने में जुटे हैं।
कोविड संक्रमण के बढ़ने के साथ ही इससे प्रभावित मरीजों की मदद को बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे है , बहुत से ग्रुप और सोशल मीडिया पेज़ बनाए गए है, जहां जानकारियों का अंबार लग रहा है | ऐसे में कौन सी जानकारी सही और अभी उपलब्ध है इस बात की पुष्टि करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। इस परिस्थिति में दो दोस्त प्रखर और गौतम ने मिलकर झांसी रिर्सोसेज नाम से एक ऐसा एप बनाया है, जिसपर बेड (वेंटिलेटर, ऑक्सीज़न और नॉन ऑक्सीज़न), ऑक्सीज़न उपलब्धता के साथ जांच केन्द्रों की जानकारी अंकित की है। इस एप को फोन या कंप्यूटर पर आसानी से चला सकते हैं । यह एप न सिर्फ झांसी वालों बल्कि झांसी के आसपास उन सभी जिलों के लिए मददगार है जो इलाज़ के लिए यहां आ रहे हैं।प्रखर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले ही उन्होने यह एप बनाया है, इसके लिए उन्होने सरकार द्वारा निर्धारित अस्पतालों की सूची तैयार की है और अब उनसे नियमित रूप से बेड की उपलब्धता का फॉलो अप करते हैं और उसे तुरंत एप पर दर्ज कर देते हैं । शुरुआत में वह और गौतम ही थे लेकिन इतने कम समय के अंतराल में लगभग 20-25 लोग उनकी इस मुहिम से जुड़कर लोगों की मदद कर रहे हैं ।
एप के बारें में जानकारी देते हुए गौतम ने बताया कि इस एप में न सिर्फ अस्पतालों का नाम बल्कि वहाँ कितने बेड उपलब्ध हैं उसकी जानकारी अस्पताल के नंबर से साथ दर्ज की जाती है। साथ ही झांसी में चार ही ऑक्सीज़न विक्रेता हैं , उनकी पूर्ण जानकारी भी एप पर है। जांच के संबंध में पेथोलॉजी के नाम के साथ वहां कौन कौन सी जांच होती है और वह कितने दिन में रिपोर्ट मुहैया करा देते हैं, यह जानकारी भी मौजूद है।
दोनों लोगों का कहना है कि हमारी कोशिश होती है कि जरूरतमंद लोगों तक सही समय पर सही जानकारी पहुंच सके।
सोनिया
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें