रसना ने इम्यूनिटी बूस्टिंग सिरप कंसन्ट्रेट किया लॉन्च

 नई दिल्ली 06मई(वार्ता) रसना ने रोगप्रतिरोधक क्षमता बूस्टर वाली सिरप कंसन्ट्रेट की नयी श्रृंखला को लॉन्च करने की घोषणा की है।

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि ऐसे वक्त में जब समूचा विश्व " रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने ” पर चर्चा कर रहा है जो कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए प्रमुख उपाय है, रसना बतौर मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर ब्रांड ने इम्यूनिटी फ्रूट आधारित ड्रिंक को लॉन्च करने की घोषणा की है। रसना में वहनयोग्य उत्पाद का सृजन बेहद जरूरी है ताकि भारत के दूर-दराज इलाके का एक बच्चा भी मूलभूत जरूरतों से वंचित न हो।
उत्पादों की नयी श्रृंखला में पांच प्रमुख इम्यूनिटी बूस्टर, विटामिन ई, बी12, बी6, सेलेनियम और जिंक हैं जो चौबीसों घंटे इम्यूनिटी प्रदान करते हैं। उत्पाद को ग्लूकोज और फ्रूट एक्सट्रैक्ट्स के साथ मिलाया गया है जिससे तात्कालिक ऊर्जा मिलती है। ये लोकप्रिय फ्लेवर जैसे कि नागपुर ऑरेंज, अलफांसो मैंगो, नींबूपानी, अमेरिकन पाइनएप्पल, शाही गुलाब, कूल खस, केसर इलायची, काला खट्टा और जलजीरा मसाला में उपलब्ध हैं।
शेखर
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास