चोरी छिपे दुकान खोल रहे दुकानदारों को चेतावनी

पवन गुप्ता 

खजनी गोरखपुर,सिकरागंज थाना क्षेत्र से बार बार लॉकडाउन उलंघन की खबरें आ रही हैं। जिसके मद्देनजर लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करवाने के उद्देश्य से सिकरागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी के  प्रभारी और एसआई रमेश कुशवाहा, रविंदर दुबे, मनीष तिवारी ,  संजय पाल,  हेड कॉस्टेबल अफसर खान,कॉस्टेबल भानु प्रताप , महिला पुलिस रुबी सिंह के साथ चौकी क्षेत्र के सिकरीगंज,महोदवा, ढखवा,दुघरा, भेउसा उर्फ बनकटा, ढबरा

सहित विभिन्न चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। और चोरी छिपे दुकान खोल रहे दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुये चेतावनी। उन्होंने कहा कि जो लोग लॉक डाउन के नियमों का पालन नही करेंगें उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। सरकार द्वारा जारी आदेश में मेडिकल सेवाएं, एवं रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं, जैसे फल ,सब्जी, किराना दूध आदि के अलावा किसी अन्य प्रकार की दुकानें इं नही खुलेंगी।  अगर ऐसा नही किया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बिना मास्क व अनावश्यक घूम रहे लोगो का चालान भी काटा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास