मोदी ने टीके बर्बाद न करने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की

 नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन की बढती मांग के बीच टीकों की बर्बादी में कमी लाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों विशेष रूप से नर्सों की सराहना की है।

प्रधानमंत्री ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के एक ट्वीट का हवाला देते हुए बुधवार को ट्विटर पर लिखा, “ हमारे स्वास्थ्य कर्मियों और नर्सों को टीकों का अपव्यय कम करने में एक उदाहरण स्थापित करते देखकर अच्छा लग रहा है। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए टीकों की बर्बादी को कम करना महत्वपूर्ण है।”


इससे एक दिन पहले श्री विजयन ने ट्वीट कर कहा था, “ केरल को केन्द्र सरकार से कोरोना टीके की 73,38,806 डोज मिली थी। हमने लोगों को 74,26,164 डोज लगाई। इनमें वे टीके भी शामिल हैं जो हमें टीके बर्बाद होने के कारक के मद्देनजर मिले थे। हमारे स्वास्थ्यकर्मी विशेष रूप से नर्स बहुत दक्ष हैं और इनकी खुले दिल से सराहना की जानी चाहिए। ”

संजीव

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास