आवश्यक वस्तुओं व आकस्मिक सेवाओं को छोडक़र शहर में नहीं प्रवेश कर सकेंगे अन्य वाहन
पवन गुप्ता
गोरखपुर।अब आवश्यक वस्तुओं सामग्री तथा आकस्मिक सेवाओं को छोडक़र कोई भी अन्य वाहन शहर में दाखिल नहीं हो पाएंगे। यह व्यवस्था पुलिस ने मंगलवार 18 मई से लागू किया है। वहीं पुलिस ने अन्य जनपदों से आने वाले वाहन जो शहर क्षेत्र से होते हुए दूसरे जनपदों को जाते हैं उनके लिए कई रूटों पर डायवर्जन किया है। पुलिस की प्रेस नोट के अनुसार डायवर्जन इस प्रकार हैं।
लखनऊ व वाराणसी मार्ग से महराजगंज की तरफ जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश करने की बजाय जीरो प्वाइंट कालेसर से बाहर बाहर होते हुए जाएंगे।
लखनऊ व वाराणसी से कुशीनगर और देवरिया की तरफ जाने वाले वाहन शहर से होकर नहीं बाघागाड़ा से फोरलेन होकर जाएंगे।
महराजगंज से वाराणसी व लखनऊ जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश न कर जीरो प्वांइट कालेसर से होकर जाएंगे। वहीं महराजगंज से देवरिया व कुशीनगर जाने वाले वाहन बरगदवा तिराहे से मोहददीपुर कोनी तिराहे से फोरलेन होकर जाएंगे।
कुशीनगर व देवरिया से लखनऊ और वाराणसी जाने वाले वाहन शहर में प्रवेश न कर रामनगर कडज़हां से फोरलेन होते हुए जाएंगे। वहीं इन जिलों से महराजगंज जाने वाले वाहन कोनी तिराहा कूड़ाघाट मोहददीपुर बरगदवा होते हुए जाएंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें