डीपीआरओ के नेतृत्व में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए की गई बैठक
पवन गुप्ता
गोरखपुर।चरगांवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनबरसा में नव निर्मित आर्युवैदिक मेडिकल कालेज में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी हिंमांशु शेखर ठाकुर ने चरगांवा के 25 कर्मचारियों के साथ साफ सफाई का कार्य प्रारंभ किया, अस्पताल को कोविड-19 के संक्रमण के निमित्त इलाज के रूप में प्रयोग किया जाना है जिसमें समस्त आवश्यक संसाधन जुटाए जा रहे हैं आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का आज जयंत नारलीकर आयुक्त गोरखपुर एवं जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा आयुर्वेदिक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया कोविड-19 संक्रमण का इलाज के लिए आवश्यक संसाधन एवं संबंधित कालेज में ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के निमित्त दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें