कंटेनमेंट जोन का कराया जाए निरीक्षण -एडीजी जोन

पवन गुप्ता


 गोरखपुर।अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने  जोन के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया  है कि जनपदों के अंतर्गत बनाए गए सभी कंटेनमेंट जोन की तत्काल चेकिंग कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वहां कंटेनमेंट जोन के लिए निर्धारित सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है.कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड  प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए सभी कंटेनमेंट जोन में सुनिश्चित किया जाए कि केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवागमन ही कोविड प्रोटोकाल के तहत हो.जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी इस चेकिंग में सम्मिलित होंगे रेंज के पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक इस कार्यवाही का प्रभावी रूप से पर्यवेक्षण करेंगे और इस निर्देश की अनुपालन आख्या जोन कार्यालय को प्रेषित की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास