कोवैक्सीन के नैदानिक परीक्षण के लिए भारत बॉयोटैक को अनुमति

 

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) देश के राष्ट्रीय नियामक भारतीय औषधि महानियंत्रक(डीसीजीआई) ने दो से 18 वर्ष के आयुवर्ग में कोवैक्सीन के नैदानिक परीक्षण के लिए भारम बॉयोटैक लिमिटेड को अनुमति दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद स्थित मेसर्स भारत बॉयोटैक इंटरनेशनल लिमिटेड ने दो से 18 वर्ष के आयुवर्ग में कोवैक्सीन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के नैदानिक परीक्षण के लिए प्रस्ताव दिया था , जिसमें 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों का परीक्षण किया जायेगा।

प्रस्ताव पर 11 मई को विषय विशेषज्ञ समिति ने विचार-विमर्श किया और कुछ शर्तों के साथ कोवैक्सीन के द्वितीय एवं तृतीय चरण के नैदानिक परीक्षण की अनुमति दी गयी।

टंडन

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास