प्रोफेशनल चालान और ई-चालान के लिए क्लियरवन लॉन्च
बेंगलुरु, 12 मई, (वार्ता) छोटे कारोबारियों को अपनी बिलिंग / चालान और ई-चालान की जरूरतों का डिजिटलीकरण और सुव्यवस्थित करने में मदद करने के लिए ई-फाइलिंग और जीएसटी अनुपालन के वास्ते फिनटेक कंपनी क्लीयरटैक्स ने जीएसटी अनुपालन बिलिंग और ई-चालान बनाने में मददगार उत्पाद क्लियरवन लॉन्च किया है।
कंपनी ने आज यहां कहा कि क्लियरवन लागू करने और इस्तेमाल करने में आसान और सहज इनवॉइसिंग उत्पाद है जो एसएमई को अपने व्यवसाय के लिए पेशेवर चालान बनाने में सक्षम बनाता है। इसकी मदद से एसएमई बिल / चालान बना सकते हैं, इसे अपने या अपने ग्राहक की आवश्यकता के अनुसार कस्टमाइज़ कर सकते हैं, बिना एक जगह ठहरे भी चालान की निगरानी कर सकते हैं और बना सकते हैं और इसके बाद भी विनियामक आवश्यकताओं का पूरी तरह अनुपालन कर सकते हैं।भारत में छोटे व्यवसाय ऐसे बिलिंग समाधानों के लिए संघर्ष कर रहे हैं जो उनकी व्यापक जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। इन जरूरतों में पेशेवर चालान, ई-चालान, निर्यात चालान, ई-वे बिल जेनरेशन, इत्यादि शामिल हैं। उन्हें चालान समाधानों की आवश्यकता है जो बड़े पैमाने पर विनियामक बदलावों के अनुसार खुद को ढाल सके। क्लियरवन उन्हें यह सब प्रदान करता है। इस बिलिंग सॉफ़्टवेयर का उपयोग करना आसान है जिसका उपयोग किसी भी प्रकार का व्यवसाय कर सकता है। बाजार में उपलब्ध वर्तमान समाधान उपयोग करने के लिए जटिल हैं और यूजर फ्रेंडली नहीं हैं।
शेखर
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें