कफन बेचने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

 बागपत, 09 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत जिले की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने श्मशान घाट व कब्रिस्तान से कफन व अन्य वस्तुओं की चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र व क्षेत्राधिकारी बडौत के नेतृत्व में बडौत पुलिस ने शमशान घाट व कब्रिस्तान से मुर्दो के कफन व वस्त्र चोरी कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड किया है। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों प्रवीण कुमार जैन, आशीष उर्फ उदित जैन निवासी नई मण्डी बडौत, श्रवण शर्मा निवासी ग्राम शबगा, ऋषभ जैन निवासी पटटी चौधरान बडौत, राजू निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बडौत, बबलू निवासी गुराना रोड बडौत व शाहरूख को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 520 सफेद व पीली चादर, 127 कुर्ते, सफेद कमीज 140, धोती सफेद 34, गर्म शाल रंगीन 12, धोती महिला रंग बिरंगी 52, रिबन के पैकेट 3, रिबन ग्वालियर 158, टेप कटर और अन्य सामान बरामद किया।

गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी शमशान घाट व कब्रिस्तान से मुर्दो के कफन की उतारी गई सफेद पीली चादरो व अन्य पहनने वाले वस्त्रों को धोकर उन्हे प्रेस कर ग्वालियर कम्पनी का फर्जी रिबन व स्टीकर लगाकर पुनः बाजार में बेचने का काम करते है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सं त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास