आशा बहू से कोरोना का मेडिकल किट व दवा छीनने वालों पर मुकदमा

 बस्ती 26 मई (वार्ता), उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के दुबौलिया बाजार में आशा बहू को गाली देते हुए उससे कोविड-19 मेडिकल किट छीन लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए कहा है कि कुसुम लता (आशा बहू) ने अपनी तहरीर में कहा है कि वो दुबौलिया बाजार में कोरोना का मेडिकल किट व दवाई बांटने गई थी। उसी समय वर्तमान प्रधान की पत्नी, समसीर अहमद, अकबर अली, प्रधान दुबौलिया तथा दस व्यक्ति अज्ञात लोगों ने गाली देते हुए वहां से भगा दिया और मारने पीटने की धमकी देते हुए कोविड-19 का मेडिकल किट छीन लिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन व्यक्ति नामजद तथा 10 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध धारा 147, 353, 504, 506, 186, तथा उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी रोग नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास