गौनर में कोविड मरीजो का बिशेष कैंप के माध्यम से होगा इलाज: कमलेश पासवान
भुवनपति निराला
सरदारनगर विकास खण्ड के ग्रामसभा गौनर में बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान पहुंच कर सेनिटाइजर,कोविड जांच,दवा,खाद्य सामग्री की जांच और समीक्षा किए। इस दौरान उप जिला अधिकारी चौरा चौरा पवन कुमार ने बताया कि इस ग्रामसभा में कुल 47 जिसमें कोविड से 7-8 लोगों की मृत्यु हुई है।इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि मैं बांसगांव लोकसभा के अन्तर्गत पांचों विधानसभा क्षेत्र को कोविड के इलाज के लिये दस-दस लाख रूपए सांसद निधि से दे रहा हु जिससे पांचों विधानसभा के ग्रामीणों का समुचित इलाज हो सके। और कहा कि गौनर ग्रामसभा के निवासियों का इलाज बिशेष कैंप के माध्यम से किया जाएगा। इसके पूर्व सांसद कमलेश पासवान समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा में पहुंच कर प्रस्तावित तीस बेड का लेबल टू,तीन बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू वार्ड और वैक्सीनेशन का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश। कमलेश पासवान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी चौरा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ सर्वजीत प्रसाद से कहा कि कोविड लेवल टू और आईसीयू वार्ड को एक सप्ताह के अंदर बना कर कम्पलीट कर लें। आपको इसे बनाने में कोई दिक्कत आती है तो आप मुझे बताये । इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता, चिकित्साधिकारी डॉ रवि आनंद,आयुष चिकित्साधिकारी डॉ आर० के० सिंह बाल रोग विशेषज्ञ डॉ शिशिर राय, डॉ क्षत्रपाल यादव, फार्मासिस्ट वी०के० सिंह,आरबीएसके के चिकित्साधिकारी डॉ हर्ष पांडेय, डॉ जया सिंह,नेत्र परीक्षक डॉ अमित वर्नवाल,चीफ फार्मासिस्ट वी०के० सिंह, फार्मासिस्ट राजेन्द्र गुप्ता, स्टाप नर्स, प्रभारी चौरी चौरा थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, भाजपा पिछड़ा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिपक जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र जयसवाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि जे०पी०गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान कैलाश निषाद, सहायक विकास अधिकारी रामनगीना यादव, ग्राम विकास अधिकारी सचिन्द्र राव, एनजीओ सेवा भारती के योगेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष यादव,अंजित पासवान, मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित, निगरानी समिति के कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें