पीएचसी सिसवा में गंदगी देख भड़के डीएम

पवन गुप्ता 

 महराजगंज ; जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा कोविड आशिंक कर्फ्यू के अनुपालन में शिकारपुर,घुघुली,सिसवा,निचलौल,मिठौरा,सिन्दुरिया का दौरा किया । दौरे के दरम्यान लोगों से अपील करते रहे कि बिना मास्क घर से बाहर न जाय तथा सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें ।

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दौरान सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया । स्वास्थ्य परिसर में साफ सफाई का अभाव व झाड झन्कार मिला । जिसे सफाई कराने का निर्देश दिया । उन्होने सिसवा नगर पंचायत को निर्देश कराया कि परिसर को अभियान चलाकर सफाई करायी जाय । इस दौडान पीएचसी में कोल्ड चेन कमरे का निरीक्षण कर वैक्सीन व अन्य दवाओं की रखने की ब्यवस्था को भी देखा व जानकारियां प्राप्त किया । हास्पिटल में 10 लीटर का आक्सीजन कान्ट्रेस्टर का भी निरीक्षण करते हुए मशीन को चलाने व आक्सीजन प्रेसर को भी परखा ।

इस अवसर पर गायक कलाकार अमित अजंन द्वारा  आक्सीजन कांन्ट्रेस्टर  को हास्पिटल हेतु भेट की । जिसे डा0 मनोज कुमार मौर्य को सौपते हुए मरीजो की आवशकता को पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

उक्त समय पर डाक्टर व अन्य स्टाफ मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास