कांस्टेबल निलंबित, होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई

 उरई 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद जालौन में एक ट्रक चालक से पैसे लेते कांस्टेबल और होमगार्ड का वीडियो वायरल होने के बाद कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड के खिलाफ की कार्रवाई की गयी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ़ यशवीर सिंह ने गुरूवार को बताया कि कोतवाली कदौरा में तैनात कांस्टेबल नासिर खान और होमगार्ड सोमपाल का एक ट्रक चालक से पैसे लेते वीडियो किसी ने बनाया और वायरल कर दिया। इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए जब जांच करायी गयी तो आरोप सही पाये गये जिसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ आज कार्रवाई की गयी। दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर होमगार्ड की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई है साथ ही कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आगे भी अवैध वसूली करने वालों पर विभाग की कड़ी नजर रखी जाएगी और पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी साथ ही उन्होंने जनपद में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से अनुपालन करवाने के लिए सभी प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिए एवं स्थानीय नागरिकों से गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की ।
सं सोनिया
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास